Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2026। क्षेत्र के गांव बिग्गा में हनुमान मंदिर में एक हफ्ते में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम देकर दानपात्र से रूपए व चांदी के छत्र चोरी करने के दो आरोपी चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
9 जून की रात व 20 जून 2026 की रात हुई वारदात का 21 जून को पुजारी सुगनदास स्वामी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच कर रहें एएसआई भगवानाराम ने जांच के दौरान अनुसंधान के बाद चूरू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर 25 वर्षीय जीतराम पुत्र मंगलराम वाल्मीकि निवासी 281 हैड घड़साना तथा 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र राजपाल वाल्मीकि निवासी पद्मपुर को सोमवार शाम 7 बजे गिरफ्तार कर लिया व हवालात में बंद किया गया। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।