Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2026। सोमवार में गांव तोलियासर के राउमावि में एक कक्ष की पट्टिया गिर जाने के मामले के बाद मंगलवार को क्षेत्र के गांव बाना के राउमावि भवन के जर्जर हालात व दयनीय हालात सामने आए है।
स्कूल में गत वर्ष ही मरम्मत करवाए एक कक्ष की पट्टियां 20 अप्रैल 2026 को टूट कर गिर गयी। दो माह बाद भी मौके पर स्थित पट्टियां व मलबा जस का तस ही पड़ा है। यहां पांच कक्ष ऐसे है जिनकी पट्टियां कभी गिर सकती है। क्षतिग्रस्त कमरे के लिए विभाग को लिखा तो विभाग ने ग्राम पंचायत से ही कुछ करने का आग्रह कर दिया।
ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल खुलने पर चिंता जताई कि 50 साल पुराने इस भवन के कमरे अब एक जोरदार बरसात भी झेल नहीं पाएंगे। गांव में 15 जून 2026 को ग्राम सेवा शिविर के आयोजन में सार्वजनिक निर्माण विभाग की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया व रिपोर्ट में 11 कमरों को जर्जर घोषित कर दिया। यहां 5 नए बने कमरों को छोड़कर, 4 अन्य कमरें ठीकठाक स्थिति में है। छुट्टियों से पहले तक इन जर्जर कमरों में बच्चे बैठ रहें थे, वहीं कल और आज बच्चे स्कूल पहुंचे ही बेहद कम है। सोमवार को तोलियासर घटना के बाद बाना के जागरूक ग्रामीणों ने बाना स्कूल के बारे में जानकारी टाइम्स को दी। यहां पांच जर्जर कक्षाकक्षों को बंद किया हुआ है और सोमवार को खतरे वाले क्षेत्र को रस्सी बांधकर प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं सभी जर्जर 11 कमरों में विद्यार्थियों को नहीं बिठाने का निणर्य लिया गया है। प्राचार्य सत्यवीर ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशासन व ग्रामीणों को कई बार सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग व प्रशासन बच्चों की जान पर मंडरा रहें भयानक खतरे के दर्दनाक हादसे में बदलने के इंतजार में है। ग्रामीणों ने चिंता जताते स्कूल भवन के जर्जर कक्षों को गिरा कर भूमि समतल करवाकर भवन का नवनिर्माण करवाने की मांग सरकार व विभाग से की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना गांव के राउमावि में करीब दो माह पहले कक्षा कक्ष की पट्टियां टूटी, आज भी वहीं पड़ी है। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 28 अप्रैल 2026 को टूटी कमरे की पट्टियां, ग्रामीणों ने जताई चिंता और नाराजगी।