Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2026। आड़सर बास निवासी समाजसेवा में सक्रिय रही वरिष्ठ नागरिक चंद्रकला बोरड का शनिवार सुबह निधन हो गया। चंद्रकला देवी कुछ दिनों से शारीरिक रूप से अस्वस्थ थी व बीकानेर से जयपुर ले जाने के दौरान आज सुबह उन्होंने प्राण त्याग दिए। तेरापंथ समाज के विजय बोथरा व अशोक बैद की की प्रेरणा से उनके पति भीकमचंद बोरड सहित पुत्रों ने नेत्रदान की सहमति दी। तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक के योगदान से नेत्रदान का कार्य नेत्र संकलन टीम द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर तेयुप पदाधिकारी अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि मरणोपरांत नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को रोशनी मिल सकेगी। पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल झाबक, मंत्री पीयूष बोथरा, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल एवं सहमंत्री मोहित बोरड सक्रिय रहें। इस मौके पर मधु जैन, मंजू बैद, दिलीप बैद, गजेंद्र नाई, भागीरथ गोदारा सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहें व सभी ने बोरड परिवार को सांत्वना देते हुए उनका आभार जताया। सभी ने समाजसेवी रही चंद्रकला देवी के कार्यों का स्मरण किया व उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए परिवार को नेत्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।