Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2026। सेवा समिति के सख्त रवैये से प्रशासन में हलचल है। क्षेत्र में पहली बार तय मानकों के अनुसार बायोवेस्ट निस्तारण के प्रयास प्रारंभ हुए है। प्रशासन द्वारा गठित बायोवेस्ट निस्तारण कमेटी द्वारा शनिवार को विभिन्न सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में पहुंच कर निरीक्षण किया जा रहा है। टीम ने उपजिला अस्पताल में कचरा एकत्र करने के स्थान को बड़ा करने और पालिका की गाड़ी में बायो कचरा डालने से पहले कचरा काली पॉलीथिन में भरकर डालना सुनिश्चित करने निर्देश दिए। वहीं निजी अस्पताल संजीवनी व स्वास्तिक में कचरा निस्तारण को लेकर अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। अन्य अस्पतालों के भी निरीक्षण किए जाने है, टीम एक के बाद एक अस्पताल पहुंच रही है। टीम में तहसीलदार व ईओ श्रीवर्धन शर्मा, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी सहित पुलिस जाब्ता, मेडिकल कर्मी मौजूद है।