Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कीतासर के राउमावि में बच्चों को स्वेटर वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कीतासर के राउमावि में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सुभाष पूनियां ने स्कूल में किए गए सहयोग को भारत निर्माण में दिए गए योगदान के बराबर बताते हुए दानदाता का आभार जताया। पूनियां ने कहा कि अन्य सक्षम लोग भी अपने सामर्थ्य के अनुसार स्कूलों में सहयोग जरूर देवें। दानदाता के सहयोग हुए इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम में संस्था प्रधान सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सोहनलाल पूनियां द्वारा प्रेरक की भूमिका निभाई गई जिससे नन्हें मुन्नों को इस ठिठुरन भरी सर्दी में गर्म स्वेटरें मिल सकी। उन्होनें सभी का आभार जताया।


पूनरासर में श्री जसनाथजी क्रिकेट प्रतियोगिता का 14वां सीजन प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को गांव पूनरासर में श्री जसनाथजी क्रिकेट प्रतियोगिता का 8वां सीजन धूमधाम से प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन राउमावि की प्रधानाचार्य अनीता दोचानिया ने किया। दोचानिया ने खेल को खेल की भावना से खेलने व श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन करने की बात खिलाड़ियों से कही। आयोजन समिति के उत्तमनाथ सिद्ध ने बताया कि उद्घाटन मैच का मुकाबला बाधनू की बालिका टीम व पूनरासर की बालक जूनियर टीम के बीच खेला गया। मैच पूनरासर ने जीत लिया और बालिकाओं के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। बुधवार को ही दूसरा मुकाबला और लीग मैच का पहला मुकाबला गुसांईसर बड़ा और खारडा के बीच खेला गया। जिसमें गुसांईसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खारडा को 40 रन से हरा दिया। उद्घाटन समारोह में गांव के मुन्नीनाथ, अन्नाराम हुड्डा, रूपाराम नाई सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। मैच देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी शामिल हुए।