Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2025। सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शानदार आयोजन जारी है। बुधवार को मेले में दोपहर को खासी रौनक रही। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित इस मेले में झूलों के साथ किफायती खरीददारी का लुफ्त नागरिक उठा रहें है। मेले में जयपुरी कुल्फी के साथ बंबईया भेल के चटकारे भी लोग खूब ले रहें है। फेयर के संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में सर्दी के जुराबें, गर्म स्वेटरें, टॉपियां, हाथ मौजे की खूब वैरायटी मिल रही है। इसी के साथ मेले में कॉस्मेटिक, घरेलू सामानों में क्रॉकरी सहित विभिन्न आयटम रिजनेबल रेंज में मिल रहें है। इसी के साथ प्रतिवर्ष से अधिक बड़े झूले भी शामिल किए गए है। शर्मा ने नागरिकों से अपने परिवार के साथ मेला घुमने का आग्रह किया है। जिससे बच्चें लोक मनोरंजन से जुड़ सकें।