Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पढ़ें ऐसी दो खास मांगों की एक साथ खबर, जिनके लिए ग्रामीण आंदोलनरत है एवं प्रशासन द्वारा सक्रियता नहीं दिखाने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दे रहे है।

धरने पर पहुंचें जिला परिषद सदस्य, वादाखिलाफी पर जताया रोष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सूडसर में सोलर प्लांट कम्पनी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसानों द्वारा सोलर प्रोजेक्ट के बाहर दिए गए धरने के दूसरे दिन धरने पर मंगलवार को जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू भी पहुंचें एवं किसानों के साथ वादा खिलाफी पर रोष जताया। भादू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कम्पनी ने भूमि अधिग्रहण से पहले किसानों से कई वादे किए थे व इन वादों के झांसे में आकर किसानों ने जब अपनी जमीनें कंपनी को दे दी तो अब कंपनी किसानों को रोजगार उपलब्ध कराने में आना कानी करने लगी है। इसके खिलाफ आंदोलन को और अधिक तेज करने का आह्वान किया। मंगलवार को धरने पर सूडसर उप सरपंच दुर्गाराम, जसराम खोड, सूरजाराम, भागीरथ, जेठाराम, भागीरथ, मुन्नीलाल, रूघाराम सहित कई किसान पहुंचें। किसानों ने कंपनी द्वारा किए गए वायदों को पूरा करवाने, समझौतों को लागू करवाने, सभी छह प्रकार के कार्य ऑपरेटर, कारीगर, कुशल व अकुशल कामगार, विभिन्न मशीनरी आदि गांव के ही लगाने की मांग दोहराई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरने पर पहुंचें जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू।

मंदिर की भूमि हथियाने के प्रयासों में भूमाफिया, कर रहे परेशान, पत्थरगढ़ी करवाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव आडसर में स्थित श्री ठाकुरजी के मंदिर के नीचे आने वाली 5. 25 हैक्टैयर डोली भूमि पर भू माफियाओं की नजर है एवं भूमि हथियाने के लिए आए दिन पुजारी परिवार को परेशान किया जा रहा है। इन भू माफियाओं द्वारा भूमि की तारबंदी भी नहीं करने दी जा रही एवं काश्त भी नहीं करने दे रहे। ऐसे में श्री ठाकुरजी मंदिर विकास सेवा समिति द्वारा उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर पत्थरगढ़ी की मांग की गई है। समिति सचिव सुरेश सिंह व कोषाध्यक्ष शिवरतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि ऐसी स्थिति में आए दिन तनाव का माहौल बन जाता है एवं भू माफियाओं द्वारा जबरन पूजारी परिवार को उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।