Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
eveee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितम्बर 2024। आज की इविनंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, देखें विभिन्न फोटो।

महाविद्यालय में किया गया श्रमदान, आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में रासेयो इकाई द्वारा एक दिवसीय श्रमदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में श्रमदान करते हुए सफाई की। महाविद्यालय में खेल मैदान व कब्बड़ी मैदान की सफाई में स्वंयसेवकों ने अपना पसीना बहाया। शिविर में “शिक्षक का विद्यार्थी जीवन मे भूमिका” विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें प्राचार्य विनोद सुथार, शिविर प्रभारी डॉ.राजेश सेवग, व्याख्याता निशा स्वामी, लक्ष्मी तंवर ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बारे में बताया व स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान डॉ.अमित व्यास, व्याख्याता राजेश खान, सुनील आचार्य, शंकरदास स्वामी, महावीर प्रसाद धामा, सुशील सुथरा, पुस्तकालयाध्यक्ष मुकेश सैनी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आयोजित हुआ रासेयो शिविर, छात्राओं ने किया श्रमदान।

दुलचासर से झोरड़ा धाम के लिए संघ रवानगी कल

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागौर जिले के झोरड़ा में स्थित लोकदेवता हरिराम बाबा के दर्शन के लिए दुलचासर गांव से बुधवार शाम को पैदल यात्री रवाना होगा। संघ के विनोद तावणिंया, नरेंद्र ओझा ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे गांव के मीठिया कुआं स्थित‌ हरिराम बाबा मंदिर में बाबा की विशेष ज्योत दर्शन, महाआरती का आयोजन होंगे एवं इसके बाद गाजे बाजे के साथ संघ के पदयात्री झोरड़ा धाम के लिए रवाना होंगे। यात्रा पूर्ण होने के बाद संघ की ओर से आगामी 8 सितंबर को जागरण का आयोजन होगा, जिसमें राजेरां के गायक कलाकार खेतीलाल एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दुलचासर गांव से लोकदेवता तेजाजी महाराज के खरनाल धाम के लिए आगामी 8 सितंबर को संघ रवाना होगा।

देराजसर में बाबा हरीराम जी का मेला रविवार को भरेगा, शनिवार को भजन संध्या।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव देराजसर गांव के प्रसिद्ध बाबा हरिराम जी के मंदिर में आगामी रविवार को मेला आयोजित किया जाएगा एवं मेले से पहले शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पुजारी परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को बाबा हरिराम जी महाराज का विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना, ज्योत दर्शन, महाआरती के आयोजन होंगे। इससे पूर्व शनिवार शाम को होने वाली भजन संध्या में गायक कलाकार राकेश चौहान सुजानगढ़, अशोक मूंदियाड़ नागौर, नृत्य कलाकार राणी जोधपुर आदि भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

बाड़ेला के कब्बड़ी खिलाड़ी पहुंचें फाईनल में, बुधवार को होगी टक्कर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले के जसरासर गांव में हो रही शिक्षा विभाग की 68वीं बालक वर्ग 17 वर्ष आयुवर्ग की जिला स्तरीय कब्बड़ी प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाड़ेला की टीम फाईनल में पहुंच गई है। गांव के बालाजी शिक्षण संस्थान की टीम ने मंगलवार को क्वार्टर फाईनल में राउमावि साधासर को हरा कर सेमिफाईनल में प्रवेश किया एवं सेमिफाईनल में अणुव्रत शिक्षण संस्थान बापेऊ को हरा कर फाईनल में प्रवेश किया है। अब बुधवार को फाईनल मुकाबला होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर में श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाडेला की टीम पहुंची फाईनल में, अतिथियों ने भी बढ़ाया हौंसला।

गांव गोपालसर में बाढ़ के हालात।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को क्षेत्र के गांव गोपालसर में करीब 45 मिनिट तक हुई मुसलाधार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है। गांव की मुख्य सड़क एवं उसके आस पास के क्षेत्र में पचासों घरों की बाखल में पानी घुस गया है एवं गांव की स्कूल, गुवाड़, लोगों के घरों में तीन से चार फीट तक पानी एकत्र हो गया है। ग्रामीणों ने सरपंच एवं प्रशासन से रात को ही पानी निकासी करवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बारिश के बाद गांव गोपालसर में दूर दूर तक पानी ही पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गोपालसर में पचास से अधिक घरों में तीन से चार फिट तक चढ़ा पानी, ग्रामीण परेशान।