Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। समाज में एक ही परिवार के सदस्यों में जमीनों के विवाद लगातार बढ़ते नजर आ रहें है। क्षेत्र के गांव बाना निवासी परताराम पुत्र सेऊराम जाट ने अपने बेटे जेठाराम व उसकी पत्नी शारदादेवी, मुखराम व उसकी पत्नी सुशीला देवी सहित महेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश जाट, अशोक पुत्र शंकरलाल जाट निवासी नौरंगदेसर के खिलाफ खेत हड़पने के प्रयास करने के आरोप लगाए है। परिवादी ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाते हुए बताया की उसका खातेदारी खेत खसरा नंबर 419 तादादी 6.39 हैक्टेयर रोही बाना में स्थित है। उसके दोनों पुत्र अपने ससुराल वालों के बहकावे में है और किसी भी तरह से मेरा खेत को हड़पना चाहते है। उसने बताया कि आरोपी झगड़ा करते है व मारपीट करते है। आरोपी मुझे जान से मारना चाहते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआई ओमप्रकाश को सौंप दी है।