Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। भाई की मौत की खबर मिलते ही बहन ने डिग्गी में छलांग लगा ली और दोनों की मौत से परिवार में मातम छा गया है। जिले के बज्जू से ये दर्दनाक खबर आई है। यहां बज्जू से संदीप खिलेरी अपने दोस्तो के साथ बरसाती नदी देखने गया। ये लोग काफी देर वहां पानी को आते देखते रहे। बताया जा रहा है कि संदीप जहां खड़ा था, वहीं से मिट्‌टी कटकर आगे बह गई। संदीप के नीचे से जमीन पानी में बह गई तो वो खुद भी बह गया। साथ आए दोस्तों और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद संदीप को बाहर निकाला। उसे तुरंत बज्जू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। संदीप की मौत की खबर सुनने के बाद घर में कोहराम मचा गया। संदीप की बहन रेखा इस सदमे को सहन नहीं कर पाई और उसे अपने भाई की मौत का पता चलने पर घर के पास ही सिंचाई के लिए बनाई गई डिग्गी में कूद गई। कुछ ही देर में रेखा की भी मौत हो गई। बता देवें कोलायत व बज्जू में भारी बरसात के चलते हालात विकट है और नागरिक बुरी तरह से परेशान है।