Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गुरूवार को दो कार्रवाइयों में दो जनों को अवैध रूप से जुआ खेलते गिरफ्तार किया। वहीं दो जनों को आबकारी अधिनियम में अरेस्ट किया और क्षेत्र का एक युवक नापासर थाने में चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एएसआई जगदीश कुमार ने घुमचक्कर के पास ही कार्रवाई करते हुए बिग्गाबास निवासी राजकुमार सिंधी को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया व 360 रूपए बरामद किए। एएसआई राजकुमार ने भी घुमचक्कर के पास ही कार्रवाई करते हुए आड़सर बास निवासी ओमप्रकाश भार्गव को गिरफ्तार किया व 540 रूपए बरामद किए। वहीं दो जनों को पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। थाने के हैड कांस्टेबल धमेंद्र मीणा ने कितासर निवासी निराणाराम जाट, तथा हैड कांस्टेबल देवाराम ने ठुकरियासर निवासी डूंगरराम जाट को गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में नापासर थाने के एएसआई जगदीश कुमार ने तोड़ फोड व चोरी के एक मामले में जुर्म प्रमाणित होने पर देराजसर निवासी 20 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया।