Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में एक ओर जहां ट्रोमा बनाने की मांग जोर पकड़ रही है वहीं उपजिला अस्पताल के हाल बेहाल है। यहां डॉक्टर पूरे नहीं होने से आमजन बुरी तरह से परेशान है। शुक्रवार सुबह 10.45 बजे तक भी अस्पताल में डॉक्टर अपनी सीटों से नदारद है। अस्पताल में मात्र सात डॉक्टर है जिनमें से हड्डी रोग विशेषज्ञ के अतिरिक्त कोई डॉक्टर अपनी सीट पर नहीं है। अस्पताल में मरीजो की भीड़ लगी है। बदलते मौसम में वायरल व अन्य मौसमी बीमारियों के कहर से लोग से परेशान है। बीमार लोग अस्पताल में ईलाज के इंतजार परेशान हो रहें है। कई मरीजों ने अस्पताल में एक भी डॉक्टर के नहीं होने की शिकायत की तो टाइम्स टीम द्वारा पड़ताल करने पर डॉक्टरों के सीट पर नहीं होने की स्थिति सामने आई। वहीं रिकॉर्ड में तीन डॉक्टर अस्पताल में होने की बात सामने आई परंतु मौके पर एक ही डॉक्टर मिले है। अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने बताया कि वे बाहर है, डॉ ओपी स्वामी बीकानेर जिला बैठक में शामिल होने गए है, वहीं डॉ एसएस नांगल रात को ड्यूटी पर थे, डॉ सुनील अवकाश पर है और डॉ गौरव, डॉ जगदीश व डॉ दिनेश अस्पताल में है। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहें अस्पताल में रिकॉर्ड में तीन डॉक्टरों के होने से भी राहत नहीं मिल सकती है। पीड़ित मरीजों ने कहा कि हम संवेदनशीलता की उम्मीद तो नहीं करते परंतु देख कर कोई दवा लिख दे ये उम्मीद तो करते ही है। मौसमी बीमारियों से परेशान बुजुर्ग, शुगर की दवा लिखवाने आए मरीज, बुखार से तड़प रहें बच्चे व महिलाएं 10.50 बजे तक डॉक्टर का इंतजार करते मिले है। 11 बजे दो डॉक्टर सीट पर मिले और पीड़ितों ने उन्हें घेर कर दिखाना प्रारंभ किया। अनेक प्रबुद्धजन कस्बे की जनसंख्या व क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल में चिकित्सक लाए जाने की मांग लगातार उठा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है, ऐसे में जो है वही समय पर नहीं आए तो मरीज हुए बेहाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज इंतजार करते रहें चिकित्सकों का।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मरीज दवा लिखवाने को परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीमार के हाल बेहाल, अस्पताल में लगी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर चैबंर के आगे खड़े मिले लोग।