Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2026। क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को विस्तार मिलने व आमजन को सुविधा मिलने की राहत भरी खबर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड कार्यालय से आई है। बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एसबीआई बैंक की दो नई शाखाएं खुलेगी।
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति राजस्थान के उप महाप्रबंधक ने क्षेत्र के गांव कितासर व धर्मास में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खुलवाने के लिए अनुशंसा पत्र बैंक के मुख्य महाप्रबंधक ने इसकी अनुशंसा की है। समिति ने इसके लिए 8 अप्रैल 2026 तक दोनों जगहों की सर्वे रिपोर्ट मांगी है। सुथार ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को पत्र देकर इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी। सुथार ने बताया कि दोनों गांवो को आबादी व आस पास के गांवों की आबादी, प्रमुख आर्थिक गतिविधियों, कृषि पशुपालन इत्यादि, विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच के लिए इन गांवों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।