Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2026। लगातार आ रहें चक्रवातों से शुक्रवार को क्षेत्र की उत्तरी रोही में तेज तूफान ने खासा नुकसान कर दिया है। देर रात तेज आंधी के बाद शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के गांव लोडेरा, डेलवां व गुसाईंसर बड़ा में करीब 10 मिनिट का भयंकर तेज हवा का चक्रवात आया है। हवा कर रूख इतना तेज था कि गांव में और रोही के खेतों में दर्जनों पेड़ गिर गए है। लोडेरा व डेलवां की रोही में कुछ किसानों ने ओले गिरने की बात कही है। किसान बुरी तरह से मायूस हुए है। किसानों ने टाइम्स को बताया कि हवा के वेग में काट कर रखी फसलें तूफान के साथ उड़कर फैल गई और जहां पकी हुई फसल खड़ी थी वहां फसलों में भारी नुकसान कर दिया है। गांव गुसाईंसर में भी तेज हवा का कहर रहा और खेतों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गांव उदरासर में हल्की बरसात शुरू हुई है व श्रीडूंगरगढ़ में भी काले बादलों ने डेरा डाल लिया है। किसानों ने बताया कि उत्तरी दिशा से तेज हवाएं पश्चिम की ओर बढ़ रही है।
विभाग ने दी चेतावनी, ओलावृष्टि की संभावना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं आंधी बारिश दर्ज हुई है । सर्वाधिक बारिश पदमपुर, श्रीगंगानगर में 11.5 एमएम दर्ज की गई है। इस सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50Kmph) व बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि 4 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। 5-6 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी होने तथा 7 अप्रैल को एक और नया मजबूत विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। वहीं विभाग ने खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।