Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-07-17 at 20.32.00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2025। अभी-अभी नेशनल हाईवे की सर्विस रोड़ पर स्थित दरगाह के सामने दो मोटरसाईकिलें भिड़ गई एवं दोनो मोटरसाईकिलों पर सवार दो जनों को सर एवं मूंह पर चोटें आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास निवासी इब्राहिम पुत्र मकबूल घूमचक्कर की और से झंवर बस स्टैण्ड़ की और जा रहा थे एवं सामने से धीरदेसर चोटियान निवासी गिरधारीलाल पुत्र लिच्छूराम चोटिया आ रहा था। दरगाह के सामने दोनो बाईकें आमने सामने भिड़ गई एवं दोनों को चोटें आई। मौके पर एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलैंस पहुंची एवं कार्यकर्ताओं ने घायलों को संभाला व एम्बुलैंस से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से दोनो जनों को बीकानेर के लिए रैफर कर दिया गया है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सलीम बहेलिया एवं जावेद बहलीम भी चिकित्सालय पहुंचें एवं घायलों को संभाला। देखें मौके के फोटो।