Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-17 at 20.09.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2025। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में सावन बरसा एवं पूरे क्षेत्र में हर और बारिश हो जाने के बाद पूरा अंचल हरा भरा और बेहद मनमोहक बन गया है। गुरूवार को क्षेत्र के गांव रीड़ी, नौसरिया, मिंगसरिया, धनेरू, केऊ, धर्मास आदि गांवों में एवं इन गांवों की कांकड़ में जोरदार बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश में खेतों में भी पानी ठहर गया एवं गांवों के बीच की गुवाड़ तो तालाब ही बन गई। गांवों में कई सरकारी कार्यालय पानी में घिर गए है एवं रास्ते भी बंद हो गए है। देखें सभी जगहों के विशेष फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू के तेजाजी मंदिर परिसर में बारिश का आनंद लेते बच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं ग्राम पंचायत घिरे पानी में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव केऊ की रोही में हुई शानदार बारिश। फोटो – ओमप्रकाश सुथार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी की रोही में बारिश बाद खेतों में जमा हुआ पानी। फोटो सुखराम कालवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में छाई घनघोर काली घटाएं, मौसम हुआ सुहाना। फोटो – कैलाश गुरावा