Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा गत दिनों अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान फरार हो गए 2 अलग अलग मामलों के 2 शराब तस्करों को शुक्रवार को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गत 28 फरवरी को 49 पेटी अवैध देशी शराब से भरी पिकअप पकड़ने के दौरान ड्राइवर मामराज मेघवाल तो पकड़ा गया था लेकिन तस्कर आरोपी संतोष मेघवाल फरार हो गया था। जिसे एएसआई ईश्वर सिंह ने अनुसंधान करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार कस्बे के मोमासर बास में गत 5 अप्रैल को अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई में पुलिस दल को देख कर भाग जाने वाले आरोपी मोमासर बास निवासी गुलाब चंद वाल्मीकि को एएसआई रामनिवास मीणा ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गुलाब चंद को न्यायालय में पेश किया गया है और संतोष मेघवाल को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।