Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2021। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर 16 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ थाने में नवाचार हुवा। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में थाना प्रांगण में फलदार पौधे लगाए गए। इस दौरान थानाधिकारी सहित एसआई लाल बहादुर मीणा, कांस्टेबल पुनीत कुमार, गंगाधर आदि ने पौधारोपण किया। विदित रहे कि थाना प्रांगण में छायादार पेड़ तो कई लगे हुए हैं लेकिन फलदार पेड़ लगाने का नवाचार पहली बार ही किया गया है। थानाधिकारी शिवराण ने बताया कि थाना परिसर में चीकू, अमरूद, नींबू, अनार आदि के ओर पौधे मंगवा कर लगाएं जाएंगे। इस मौके पर थानाधिकारी ने पुलिस जवानों को निष्ठा और कर्तव्य के बारे में बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाने में पौधारोपण करते थानाधिकारी वेदपाल शिवराण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसआई लाल बहादुर ने भी लगाया पौधा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांस्टेबल गंगाधर ने भी किया पौधारोपण, लिया पानी देने का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांस्टेबल पुनीत कुमार द्वारा लगाए गए पौधे