Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-12-06 at 19.37.47
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसंबर 2024। 2024 के अंतिम माह में शुक्रवार को सेसोमूं स्कूल में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन समारोह पूर्वक प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यार्थियों ने एकसाथ कदमताल मिलाते हुए मार्च पास्ट प्रस्तुत की जिसमें स्कूल के चारों सदन एमराल्ड, रूबी, सैफायर और टोपाज के छात्र-छात्राओं ने संगठनात्मक अनुशासन का परिचय दिया। समारोह में ऊपनी के राउमावि के उपप्रधानाचार्य ओमप्रकाश गोदारा मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ओसवाल पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया शामिल हुए। अतिथियों ने मार्चपास्ट की सलामी ली व बच्चों उत्साह की सराहना की। मुख्य अतिथि ने खेल को ना केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम बताया। उन्होंने बच्चों से खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा, प्राचार्य सुब्रत कुंडू और विद्यालय संचालन समिति के सदस्य महावीर माली ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल के शारीरिक शिक्षक रामनिवास बेनिवाल और बीरेश राजपूत का योगदान सराहनीय रहा। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न तरह की रेस, जेवलिन थ्रो, शॉटपुट थ्रो जैसे खेल शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में चारों सदनों के प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों के प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया, खासतौर पर एमराल्ड और सैफायर सदनों के बीच की प्रतिस्पर्धा सराहनीय रही। इस दौरान अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे। पहले दिन के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स मीट का समापन शनिवार को होगा, जिसमें फाइनल मुकाबलों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने कदम से कदम मिलाते हुए प्रभावी मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मानित हुए विभिन्न खेलों के विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न खेलों के विजेता हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदैव खेल से जुडे़ रहने की दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित।