Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रेल 2023। भाई के दो सालों ने दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म किया और समाज में बात फैल जाने पर दोनों बहनों का विवाह उनसे करवा दिया गया। थानाधिकारी रामचंद्र जाट ने बताया कि दोनों बहनों के दो दो संताने हो गई और अब ने दोनों जवाईंयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। क्षेत्र में एक पिता ने सेरूणा थाने पहुंच पुलिस को बताया कि 2017 में होली पर दोनों युवक अपने किसी रिश्तेदार के यहां गांव आए हुए थे और दोनों ने ढाणी में घुसकर नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। समाज में बात फैलने लगी तो परिजनों ने विवाह करवा दिया। दोनों अब अपने पीहर में है और पुलिस को बताया कि थोपे हुए विवाह के बाद जबरन उनके पति बने दोनों युवकों ने अनेकों बार दुष्कर्म किया। दोनों बहनों के दो दो संताने भी हो गई। उन्होंने बताया कि पतियों का आचरण धर्मविरूद्ध है और नशा कर मारपीट करते है। दोनों ने देह शोषण करने वाले दोनों पतियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ दिनेश कुमार को सौंप दी गई है।