Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ रक्तवीर क्षेत्र बन गया है एवं यहां पर लगातार होने वाले रक्तदान शिविरों के लिए क्षेत्र के युवाओं में जरबदस्त जोश है। इन जोशीले युवाओं की बैठक आयोजित की गई एवं दिवंगत आरएलपी नेता जेठाराम जाखड़ की पुण्यतिथी पर आगामी 14 मई को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जेठाराम जाखड़ स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के मुकेश जाखड़ ने बताया कि 14 मई को कस्बे के आडसर बास स्थित नागरिक विकास परिषद भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं क्षेत्र के युवा रक्तदान कर जाखड़ को श्रृद्धांजलि देगें। विदित रहे कि कस्बे में आगामी 17 अप्रेल को विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कस्बे के महेश भवन बिग्गाबास में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत की अगुवाई में हो रहे इस शिविर की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।