Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

16 जून से होगा नीट का टारगेट बैच शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती करियर इंस्टीट्यूट में आगामी 16 जून से नीट का टारगेट बैच शुरू होगा। इस कक्षा में रेगुलर टॉपिक वाइट टेस्ट सीरीज चलाई जाएगी। इसके साथ ही कोटा और सीकर के बेहतरीन विषय विशेषज्ञों द्वारा द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने नीट 2025 में 450 से अधिक अंक हासिल किए है, उन सभी विद्यार्थियों को टारगेट फीस में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य है कि क्षेत्र के विद्यार्थी अपने घर के आस पास ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षा हासिल कर सकें। वे बड़ें शहरों के महंगे खर्च से बच सकें, इस हेतु बाहर से विषय विशेषज्ञों की फैकल्टी हायर की गई है। बच्चे इसका पूरा लाभी टारगेट बैच में शामिल होकर ले सकते है।
12 विद्यार्थियों का लाखों की इंस्पायर स्कॉलरशिप में हुआ चयन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन कॉलेज के 12 विद्यार्थियों का इंस्पायर की स्कॉलरशिप में चयन हुआ। संस्था प्रधान ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि विज्ञान संकाय में केंद्र सरकार से मिलने वाली इंस्पायर स्कॉलरशिप में सत्र 2024-25 में कॉलेज के 16 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 12 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर स्कॉलरशिप में हुआ है। इन विद्यार्थियों को 80 हजार प्रतिवर्ष और कुल 4 लाख की स्कॉलरशिप मिलेगी। कॉलेज की श्रींजल बिहानी, अंतिमा मोदी, कुमकुम सेवग, आयशा चौहान, शुभम शर्मा, तारा प्रजापत, देवकिशन, कृष्णा सोनी, कोमल ज्याणी, रविंद्र गोदारा व विक्रम तर्ड का चयन हुआ है। स्वामी ने बताया कि 2023-24 में कॉलेज के 19 विद्यार्थियों को ये चयन हासिल किया। स्वामी ने बताया कि इसी प्रकार स्कूल में विज्ञान विषय में 36 विद्यार्थियों ने आरबीएसई के टॉप 1 प्रतिशत में परिणाम हासिल किया है। वे विद्यार्थी भी आगामी सत्र में इंस्पायर स्कॉलरशिप के आवेदन करने योग्य होंगे। कॉलेज स्टाफ ने इन विद्यार्थियों को बधाई दी।