Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2025। बिना परमिट बकरी बेचने जा रहें पिकअप चालक को पुलिस ने धर लिया। सेरूणा पुलिस के थानाधिकारी पवन कुमार ने कांस्टेबल मुकेश कुमार, सेवानंद, गुलामनबी, ड्राइवर पवन कुमार की टीम के साथ थाना भवन के सामने मंगलवार को हाइवे पर नाकाबंदी की, इस दौरान यहां से गुजर रहें एक पिकअप को रूकवाया। पिकअप चालक कनवारी, चूरू निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद तोफिक पुत्र गुलाम हुसैन को बीकानेर से बकरी बकरे खरीद कर चूरू जिले में बिना परमिट के बेचने जाते हुए रोक लिया। पिकअप में ऊपर नीचे 28 बकरियां भरी थी जो ऊपर नीचे ठूंस ठूंस कर भरी थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बकरियां जब्त की और पशु क्रुरता अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी।