Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहें नेता के 19 ठिकानों पर पड़ी ईडी की रेड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के 19 ठिकानों पर मंगलवार सुबह 5 बजे एक साथ ईडी की टीमें पहुंची और रेड डाली। मामला रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली पीएसीएल में हुए 48 हजार करोड़ के घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि घोटाले का पैसा पूर्व मंत्री के परिवार के लोगों के पास ट्रांसफर हुआ है। उधर, पूर्व मंत्री के घर छापेमारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जयपुर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर उनके समर्थक एकत्र हो गए है और कार्रवाई का विरोध कर रहें है। मौके पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।
नोखा नगरपालिका अध्यक्ष का निर्वाचन निरस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले के नोखा उपखंड से बड़ी खबर यहां पालिका अध्यक्ष का निर्वाचन निरस्त करने को लेकर आई है। नोखा एडीजे कोर्ट ने किया नारायण झंवर का निर्वाचन निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने दो याचिकाओं का निस्तारण करते हुए ये फैसला सुनाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के सिंबल पर नारायण झंवर पालिका अध्यक्ष थे और एनसीपी के चुनाव चिह्न घड़ी का प्रयोग किया था। उनपर फर्जी तरीके से चुनाव चिह्न हासिल करने का आरोप लगाया गया था। पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर भी कोर्ट पहुंचे और वकील से चर्चा कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। कोर्ट के फैसले के बाद झंवर के समर्थक लामबंद हो गए वहीं नए पालिकाध्यक्ष को लेकर भी कयास लगने प्रारंभ हो गए है।