Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2025। सैनजी मंदिर की धर्मशाला परिसर में पूर्व विधायक किसनाराम नाई को श्रद्धाजंलि देने विभिन्न समाजों के लोग एकत्र हुए। श्रद्धाजंलि सभा में दिवंगत पूर्व विधायक को सैन समाज का गौरव बताया। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने पूर्व विधायक को साफ छवि का नेता बताते हुए उनकी कर्मठता से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, विमल भाटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, एडवोकेट पूनमचंद मारू, ललित मारू, सहीराज जाट ने नेताजी से जुडें जीवन प्रसंगों का स्मरण किया। सैन समाज के मनोजकुमार सिंगराजभाटी ने पूर्व विधायक की स्मृति में स्वरचित कविता का पाठ कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान कुछ लोग भावुक भी हो गए। सभी ने दो मिनिट का मौन रखा व दिवंगत नाई को पुष्पाजंलि दी। सैन समाज के ओमप्रकाश फूलभाटी ने सभा में आए सभी लोगों का आभार जताया। सभा में सैलून यूनियन के सभी सदस्य शामिल हुए व पूर्व विधायक को भावभिनी श्रद्धाजंलि दी। सभा में श्रीकिशन फूलभाटी, हड़मान टोकसिया, किशनलाल फूलभाटी, जगदीश धांधल, कमल नाई, रामलाल गोला, राधेश्याम गोला, फुसाराम गौड़, मदनलाल चौहान, सुशील टाक, हरिप्रसाद सिखवाल, थानमल भाटी, पवन कुमार परिहार, पूनमचंद गहलोत, पप्पूराम भुराभाटी, मोहनलाल नाई, हंसराज नाई, किशनलाल सोलंकी, खिंवकरण टाक, मोहनलाल जाखड़, तीर्थमल सिंगराजभाटी, शिवकुमार गोला, श्यामसुंदर गहलोत सहित सैन समाज व सर्व समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने पूर्व विधायक के जीवन प्रसंग साझा किए, दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने पूर्व विधायक को अर्पित की पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस नेता विमल भाटी ने नेताजी को राजनीतिक आयामों के लिए प्रेरणीय बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडवोकेट पूनमचंद मारू ने सभा का संचालन करते हुए नेताजी के व्यक्तित्व के विभिन्न जानकारियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैन समाज के मनोजकुमार ने स्वरचित कविता का पाठ कर दी नेताजी को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैन समाज के ओमप्रकाश फूलभाटी ने सभा में शामिल होने के लिए सर्व समाज का आभार जताया।