Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2023। ग्राम पंचायत जाखासर की मुख्य गुवाड़ में भरा बरसात का पानी निकल नहीं पाया है जिससे गांव का मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया है। पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीण व स्कूली विद्यार्थी परेशान हो रहें है और वे पानी में से निकलकर रास्ता पार कर रहें है। ऐसे में गांव के अनेक जागरूक युवा नाराज है और सरपंच पर लापरवाही का आरोप लगा रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां से पानी निकासी के लिए मड पंप बनाया गया परंतु गांव के सरकारी विद्यालय के सैंकड़ो छात्र छात्राएं इस पानी में से स्कूल जाने को मजबूर है। वहीं सरपंच प्रतिनिधि समुद्र सारण ने बताया कि 15 गुणा 15 का 16 फुट गहरा मड बनाया गया है। जिससे 4 इंच पाइप से पंप के सहारे पानी जोहड़ में फैंका जाता है। अधिक बरसात के कारण पंप खराब हो गया है जिसे सर्विस करवाने भेजा गया है। संभवत कल तक पंप आ जाएगा व पानी की निकासी करवा दी जाएगी।
वहीं बता देवें समाजसेवी तोलाराम जाखड़ ने बीते शनिवार को गांव इंदपालसर हीरावतान बास की मुख्य गुवाड़ में लोडर व ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से सफाई करवाई। जाखड़ ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क एवं मुख्य गलियों में आवागमन बाधित हो रहा था जिसे आमजन परेशान हो गया। ग्रामीणों को राहत के लिए पूरा रास्ता ठीक करवा दिया गया है। इस दौरान रामप्रताप जाखड़, राजूराम जाखड़, रूपाराम जाखड़, रामेश्वरलाल जाखड़ भी उपस्थित रहें।