Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2023। सोमवार को युवा महोत्सव का आयोजन तेजा मंदिर में शिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुआ। इस आयोजन में राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने ही भाग लिया परंतु कुछ युवा लोक कलाकार भी प्रस्तुति देने पहुंचे। इन कलाकारों की प्रस्तुतियां चर्चित रही। एक प्रस्तुति राजेडू गांव के संदीप मिरासी ने मांड गायन की दी जिसकी खासी चर्चा आयोजन में रही। संदीप मिरासी की प्रस्तुति के साथ आयोजन में प्रथम रहें सामूहिक नृत्य में तोलियासर की भावना राजपुरोहित एंड टीम, शास्त्रीय एकल नृत्य में प्रथम रही खुशी कत्थक का नृत्य तथा शास्त्रीय गायन एकल में भूमिका पांडिया तथा ग्रुप में खुशी व भावना कत्थक की प्रस्तुति आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें। प्रस्तुति देख कर युवा कलाकारों की मुक्त कंठ से सराहना करें जिससे इनका हौसला बढ़ सकें। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी कलाकार अपनी तैयारी को ओर बेहतर कर सकें और जिला स्तर पर राज्य स्तर तक अपने क्षेत्र का व परिवार का नाम रोशन कर सके। संगीत व्याख्याता महेंद्र दाधीच ने बताया कि प्रथम स्थान पर रहने वाले सभी कलाकार अपनी तैयारी जारी करें जिससे वे जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

https://fb.watch/m8OiyfyNSm/