Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रेल हादसे भी अब आये दिन होने लगे है। यहां पर 8 घंटे के रेल ट्रैफिक जाम को अभी सप्ताह ही नही गुजरा के रविवार को एक ट्रेन ओर ट्रेक्टर टोली की भिड़ंत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी अभी श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब 2–3 किलोमीटर बीकानेर की ओर एक ट्रेक्टर ट्रॉली पटरियां पार कर रहा था, इसी दौरान बीकानेर की ओर से एक मालगाड़ी पटरी पर आ गई। और मालगाड़ी व ट्रेक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है। इस खबर में अपडेट थोड़ी ही देर में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किया जाएगा। क्षेत्र की विश्वसनीय ओर प्रामाणिक खबरों के लिए बने रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।