Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर बीकानेर की ओर रेलवे पटरी को अवैध रूप से पार करने के दौरान एक किसान की ट्रेक्टर ट्रॉली बीकानेर की ओर से आ रही मालगाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही के ट्रेन से टक्कर होते देख ट्रेक्टर चालक ने खुद कर अपनी जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3.15 बजे हुए इस हादसे में किसान अपनी ट्रॉली में तुड़ी(गेंहू की फसल का चारा) भर कर रेलवे पटरियां पार कर रहा था, ट्रेक्टर तो पटरी पार कर गया लेकिन ट्रॉली फंस गई। किलोमीटर नम्बर 390/6 पर हुए इस हादसे के घटनास्थल पर मोड़ होने के कारण किसान को आती हुई ट्रेन नही दिखी ओर ट्रेन ने किसान की ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रेक्टर ओर ट्रॉली दोनो अलग अलग हो गए। ट्रेक्टर तो मौके पर ही पलट गया और ट्रॉली करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। 100 मीटर तक घसीटने के बाद ट्रॉली छिटक कर पटरियों से दूर जा गिरी। घटना के बाद मालगाड़ी आगे बढ़ गई और 4.15 बजे यात्री गाड़ी का समय होने के कारण रेलवे कार्मिक तुरन्त मौके पर पहुंचे और पटरियों पर बिखरी तुड़ी को हटवा कर ट्रेन यातायात सुचारू रखा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे कार्मिकों ने मौके पर पहुंच कर सुचारू करवाया यातायात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 100 मीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गयी ट्रॉली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेन से टक्कर के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुवा ट्रेक्टर।