Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-12-10 at 14.45.08
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2023। कस्बे के एक व्यापारी की ट्रेक्टर ट्राली किराए पर ले जा कर उसे खुर्द बुर्द करने का मामला सामने आया है। पीडित व्यापारी ने जरीए इस्तगासा आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के निवासी देवीलाल उपाध्याय के पास ट्रेक्टर की ट्राली है एवं गांव कित्तासर निवासी कोजूराम नायक ने गत 30 मार्च 2023 को दो माह के लिए उसकी ट्रोली को किराए पर ली थी। जिसका दो माह का किराया 24 हजार रुपए तय हुआ था एवं 10 हजार रुपए आरोपी ने एडवांस भी दिए थे। लेकिन बाद में आरोपी ने ना तो ट्रोली लौटाई एवं ना ही बाकी के 14 हजार रुपए का किराया दिया। आरोपी अभी तक तो टाल मटोल करता रहा लेकिन अब पुरी तरह से मुकर गया है एवं ट्रोली व किराया हड़प गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह को सुपुर्द की है।