Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-12-10 at 14.44.25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2023। रविवार को क्षेत्र के निवासियों को बीदासर रोड़ स्थित रेलवे फाटक पर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां पर रेलवे द्वारा पटरियों के मेंटेनेंस के लिए फाटक को बंद रखा जा रहा है एवं इस कारण घंटों तक यह रोड़ पूरी तरह से बंद रह रही है। हालांकी यहां पहले 6 एवं 7 दिसम्बर को रेलवे द्वारा पूर्व सूचना देकर दिन भर में दो-दो घंटों के लिए दो बार फाटक बंद रखा गया था। लेकिन रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के ही दिन में दो बार करीब दो दो घंटे के लिए यह फाटक बंद रखा गया। ऐसे में बड़ी संख्या में वाहन एवं वाहनों में बैठी सवारियां खासी परेशान हुई। इस बंद के कारण फाटक के दोनो और लंबा जाम भी लग गया एवं क्षेत्रवासियों ने रेलवे व सरकार दोनो को खुब कोसा।

रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की आवाज उठाने की आस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आधी से अधिक आबादी रेलवे पटरियों के पार रहती है एवं उनके आने जाने का मुख्य रास्ता भी यही है और यह रेलवे फाटक क्षेत्र में बड़ी समस्या का कारण बना रहता है। दिन भर में यहां से गुजरने वाली गाडियों के कारण लगभग हर घंटे यह फाटक बंद रहता है। ऐसे में हर दिन इस फाटक पर दिन भर लोग फंसे रहते है। इस फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग पर पूर्व में कई बार आंदोलन भी हो चुके है लेकिन सुनवाई नहीं होने से क्षेत्रवासी खासे निराश है। क्षेत्र की इस बड़ी जनसमस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के नेताओं से अब क्षेत्रवासियों को आस है कि नई सरकार में इस समस्या का समाधान प्राथमिकता से हो। वर्तमान में तो हालात यह है कि रेलवे फाटक बंद होने के कारण लगने वाले जाम में फंसे नागरिक क्षेत्र के नेताओं एवं प्रशासन सरकार को कोसते दिख रहे है।