Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। कम दहेज लेकर आने व सुदंर नहीं होने के ताने देकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता रूपा ने इंदपालसर बास गुसाईंसर निवासी अपने पति कालूराम पुत्र लिच्छुराम जाट, सास मधीदेवी व सौतेली सास सुंदरदेवी व देवर लालचंद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 9 साल पहले आरोपी कालूराम व बहन का विवाह देवर के साथ हुआ। परिजनों ने विवाह में गहने व नगदी दिए परंतु आरोपियों ने कम दहेज व सुंदर नहीं होने की बात कहते हुए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। पति शराब पीकर व सौतेली सास आए दिन मारपीट करते। आरोपी उसे आत्महत्या के उकसाते व सात आठ माह पूर्व उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने पीहर रीड़ी में रह रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।