Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। मजदूरी के लिए गुजरात गए एक युवक की पत्नी व दो बेटियों ससुर व अन्य जने घर से उठाकर ले गए और किसी ओर से ब्याह दिया। पीड़ित ने जब पत्नी लौटाने की बात कही तो ससुर ने चार लाख रूपए नगदी लाकर देने की बात कही। जरिए इस्तगासा दर्ज मामले के अनुसार इंदपालसर राईकान निवासी मानाराम पुत्र भैराराम मेघवाल ने रामूराम पुत्र गंगूराम मेघवाल निवासी लालगढ बीदासर, ससुर कुनणाराम पुत्र लालूराम, साला कालूराम, सास ईचूदेवी सहित भागुराम पुत्र लालूराम मेघवाल निवासी गोपालपुरा के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 11 मई 2016 में सोना पुत्री कुनणाराम से हुआ, जिससे उसे दो बेटियां हुई। 4 दिसंबर 2024 की रात करीब 1 बजे आरोपी गाड़ी लेकर जबरदस्ती उसके घर में घुसे और पत्नी व बेटियों को उठाकर गाड़ी में अपहरण कर ले गए। परिवादी गुजरात से 6 दिसंबर को लौट घर आया और घर संभाला तो उसे पत्नी, बेटियां व घर में रखे सोने के गहने 3 भरी, चांदी करीब 80 भरी व नगदी रूपए नहीं मिले। आरोपियों ने उसकी पत्नी सोना का विवाह रामूराम से कर दिया, और उससे लौटाने के लिए चार लाख रूपए नगदी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी है।