Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2024। रक्तदान के लिए पूरे जिले में अग्रणी तहसील का खिताब प्राप्त श्रीडूंगरगढ़ के रक्तवीरों के लिए प्रेरणादायी खबर इन दिनों बीकानेर में हुए विशाल रक्तदान शिविर से आ रही है। इस शिविर में समाजसेवी हरिकिशन राजपुरोहित की अगुवाई में युवाओं की टीम ने दिवंगत सुमन कंवर राजपुरोहित की स्मृति में 1560 यूनिट रक्तदान कर जिले में आज तक का सबसे बड़ा कैंप आयोजित कर इतिहास रच दिया था। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में राजपुरोहित का सम्मान प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बुद्धिप्रकाश शर्मा, प्रोफेसर डॉ मनीष सिंघल, डॉक्टर अजय पाल कूकना बीरमसर, समाजसेवी पेमाराम नैण आडसर ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान शिशु रोग विभाग की सहायक आचार्य डॉक्टर इंदिरा कूकणा ने पुरोहित द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों को ऐतिहासिक बताया। इस मौके पर हरिकिशन राजपुरोहित ने समाजहित में सेवा के कार्यों को ऐतिहासिक रूप से आयोजित करने का प्रेरणास्त्रोत डॉक्टर बुद्धि प्रकाश शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “नरेंद्र से नरेंद्र तक ” को बताया। राजपुरोहित ने कहा कि इस पुस्तक को पढ़ने के बाद वास्तव में एक सामान्य व्यक्ति से महान कृतित्व की और बढ़ने की यात्रा महसूस होती है।