Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

19 वर्षीय छात्रा वर्ग में खो-खो फाइनल में जीता बीकानेर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2024। राज्य स्तरीय 19 वर्षीय छात्रा वर्ग खो-खो का फाइनल बीकानेर ने जीत लिया है। कापरेन, बूंदी में आयोजित खो खो के फाइनल में बीकानेर ने सीकर को हराया। दलाधिपति इंद्राज खिलेरी ने बताया कि बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान टीम के सदस्यों सहित लखासर गांव के अनेक खेलप्रेमी में भी मैच देखने पहुंचे। लखासर की निरमा खिलेरी को राज्य स्तर पर श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। अतिथियों ने टीम को सम्मानित किया व फुलों की माला पहना कर ट्राफी सौंपी। बता देवें बीकानेर जिले की खो-खो की टीम में 12 खिलाड़ियों में 8 खिलाड़ी श्रीडूंगरगढ़ अंचल के शामिल है। टीम में 6 लखासर की खिलाड़ी है जिनमें पूजा कंवर देवड़ा, गायत्री खिलेरी, निरमा खिलेरी, बसु खिलेरी, निरमा खिलेरी, प्रियंका खिलेरी शामिल है। वहीं देराजसर की रक्षा कुमारी व राउमावि भोजास की छात्रा पूजा नायक शामिल है। इनके अतिरिक्त सुनीला खोखराना, पांचू की प्रियंका राड, कविता लूणकरणसर व बीकानेर की जयश्री भारती शामिल रही। लखासर, देराजसर व भोजास गांव में खुशी का माहौल छा गया व ग्रामीणों ने बालिकाओं को खुले मन से जिले का नाम रोशन करने पर बधाईयां दी है। रोमांचक फाइनल मैच का मुकाबला देखने के लिए आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पूरा मैच देख सकते है। https://www.facebook.com/share/v/Q8mMYTfpK79PuMEg/?mibextid=oFDknk
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान विजेता 19 वर्षीय खो खो टीम को ट्राफी के साथ फुलमालाओं व स्मृतिचिह्न देकर किया सम्मानित।

14 वर्षीय फुटबॉल में बीकानेर पहुंची फाइनल में, टीम में एक बालिका श्रीडूंगरगढ़ की शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2024। 14 वर्षीय छात्रा वर्ग फुटबॉल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता धौलपुर में आयोजित हुई। आज फाइनल मैच संपन्न हुआ और फाइनल में बीकानेर का मुकाबला श्रीगंगानगर से हुआ। श्रीगंगानगर की टीम ने कड़े संघर्ष में 1.0 से बीकानेर को हराया। बीकानेर की नन्हीं बालिकाओं ने कड़ा मुकाबला किया परंतु गोल्ड से टीम चुक गई। वहीं उपविजेता का सम्मान टीम को हासिल हुआ। इस टीम में एक खिलाड़ी जयपुर पब्लिक स्कूल की आयुषी राजपुरोहित ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। निदेशक कुंभराम घिंटाला ने टीम को उपविजेता बनने पर बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय फुटबॉल की नन्हीं टीम ने धोलपुर में किया फाइनल तक का सफर, रही उपविजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निरमा खिलेरी को मिला श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब, फाइनल मैच के बाद टीम ने जताई प्रसन्नता, अनेक खेल प्रेमियों ने जताई प्रसन्नता।