Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। क्षेत्र के एक नागरिक के साथ लाखों रुपए किराया देने का झांसा देकर डंपर ले जाने और एक भी रुपया किराया नहीं देने का मुकदमा श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बरजांगसर निवासी बिरबलनाथ पुत्र स्वरूपनाथ सिद्ध ने खेड़ी, जोधपुर निवासी भीयाराम पुत्र आदूराम जाट पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि 1 लाख 20 हजार रुपए प्रतिमाह किराया भुगतान का झांसा देकर आरोपी मध्यप्रदेश ट्रक डंपर ले गया। आरोपी ने 2-10-2019 तक दस ग्यारह माह डंपर चलाया और भुगतान टालता रहा। कई बार तकादा किया पर हर बार जल्दी ही हिसाब कर देने की बात कही। करीब दस दिन पहले आरोपी ने कोई भुगतान करने से साफ मना कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सेवाराम के सुपुर्द की गई है।