Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2023। गुरूवार को भाजपा ने ताराचंद सारस्वत पूनरासर धाम पहुंचे और हनुमानजी मंदिर में धोक लगाई। पुजारी प्रदीप बोथरा, बजरंग महाराज ने दुपट्टा पहनाकर सारस्वत को आशीर्वाद दिया। सारस्वत ने मंदिर के पास ही स्थित चौक पर कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम बुलाया। सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को देखते हुए पूरे क्षेत्र में जनसेवक आपके द्वार यात्रा निकाले जाने की बात कहते हुए युवाओं को तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। सारस्वत ने राजस्थान की जनविरोधी, किसान विरोधी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने की बात कही। कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों ने सारस्वत को आशीर्वाद देकर यात्रा सफल होने की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, सरपंच प्रतिनिधि दयानंद सारण, समाजसेवी ब्रजलाल तावनियां, पार्षद जगदीश गुर्जर, महामंत्री महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चुरा, छगनलाल ओझा, भवानी सिंह, किशोर सिंह, श्यामसुंदर दर्जी, भगवान सिंह तंवर, गोपी मेघवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे। इस बीच ओंकार नाथ सिद्ध, नत्थानाथ सिद्ध, जगदीश पारीक, रामप्रताप सिद्ध, लक्ष्मण नाथ सिद्ध, मनोज नाथ सिद्ध, आसूराम मेघवाल, घमंडाराम मेघवाल, मुन्नीनाथ सिद्ध, रामेश्वर नाथ टांडी, नारायण हुड्डा, गिरधारीलाल नाई, कालूराम बोथरा, देवकिशन शर्मा, बजरंग शर्मा, सुरेश नाई, भंवरलाल सांसी, मानकचंद जैन, राजू सिद्ध, रेवंतनाथ सिद्ध आदि वरिष्ठजन एवं अनेक युवा मौजूद रहें।