Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2023। क्षेत्र के गांव सेरूणा निवासी एक जेठूते की चाची के साथ पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गयी है। बीती रात गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में बनी डिग्गी में 26 वर्षीय हड़मान पुत्र रामचंद्र मेघवाल तथा 30 वर्षीय उसकी चाची नानू पत्नी गणपत मेघवाल की डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर रात दो बजे सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के पास ही स्थित भंवरलाल जाट के खेत में बनी डिग्गी में मध्यरात्री दोनों चाची जेठूता पहुंचे और एकसाथ डिग्गी में छलांग लगा दी। करीब 22 फीट गहरी डिग्गी में 20 फीट पानी भरा था दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के जूते, मोबाइल फोन डिग्गी के पास बाहर ही रखे मिले है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई कर रही है। घटना के कारणों व मामले की जांच पुलिस द्वारा शव सुपुर्द करने के बाद की जाएगी।