Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2022। रेलवे लाइन के विद्युतिकरण के कार्य के दौरान पटरियों के पार खेतों में आना जाना किसानों का मुश्किल हो गया है। ऐसे में नारसीसर कुचोर के मार्ग पर अंडरब्रिज की स्वीकृति ने किसानों का हौसला बढ़ा दिया है और आज श्रीडूंगरगढ़ से पुंदलसर मार्ग पर अंडर ब्रिज की मांग करते हुए युवा नेता विवेक माचरा की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कट्टाणी मार्ग को रेलवे विभाग द्वारा बंद कर देने की शिकायत करते हुए कहा कि करीब 150 किसान पटरियों के पार स्थित अपने खेतों में कैसे आना जाना करें। माचरा ने बताया कि ये 150 परिवार बीकानेर रतनगढ़ खंड किलोमीटर 389/6-7 पर रेलवे अंडर ब्रिज के लिए बजट वर्ष 2021-22 में आर.यू.बी. की स्वीकृति करवाने की मांग कर रहें है। कल ये किसान रेलवे लाइन के पास धरने पर बैठेगें और रास्ते की मांग करेंगे। आज प्रदर्शन के दौरान हनुमान ज्याणी, मामराज सेरड़िया, दिलीप धोबी, जब्बार अली, जाकिर, ओमप्रकाश, मुखराम शर्मा, मल्लाराम जाट, मामचंद, अबरार खान, रसदअली, लियाकत अली, ईशाक अली, भीखेखां, संतलाल ज्याणी, डेढ सौ किसान, शिवलाल बाना, भागीरथ बाना सहित अनेक किसान मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवेक माचरा की अगुवाई में किसानों ने ज्ञापन दिया और कल से धरने पर बैठने की घोषणा की।