Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2022। विधायक गिरधारीलाल महिया की राज्य सरकार में बढ़ती साख क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बाना गांव की राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय 12वीं तक क्रमोन्नत होने के साथ गांव डेलवां, अमृतवासी, भोजास, केऊ पुरानी, लाखनसर, लिखमीसर दिखणादा, लोडेरां, नोसरिया, सातलेरां, सोनियासर गोदारान, बनियां, बीदासरिया व मेऊसर, सोवा के माध्यमिक विद्यालयों के उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नति के आदेश हो गए हैं। विधायक गिरधारीलाल महिया ने ये जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। महिया ने कहा कि बजट घोषणा के क्रियान्वयन के क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 15 विद्यालयों को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत कर दिया गया है। यह विद्यालय सत्र 2022-23 से संचालित होंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपने गांव के ही विद्यालय में पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी।