Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG_20210916_075454
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2021। रीट परीक्षा देने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने वाले बाहरी अभ्यर्थियों के लिए भले ही प्रशासन व्यवस्थाओं के बडे बडे दावे कर रहा हो लेकिन प्रशासनिक अव्यवस्थाएं हावी रही एवं अभ्यर्थियों को खासा परेशान होना पड़ा। प्रशासन द्वारा 12 स्थलों पर व्यवस्थाएं करवाने के दावे किए गए थे लेकिन केवल पंचायत समिति, तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा, महेश भवन ही खोले गए है। इनमें पंचायत समिति में 25, तेरांपथ भवन में 16 और महेश भवन में अभी तक 5 जने ही पहुंचे है। यहां पर इंदिरा रसोई के माध्यम से टिफिन पहुंचने थे लेकिन पंचायत समिति में रात 10.30 बजे तक कोई टिफिन नहीं पहुंच पाया। ऐसे में वहां रहने वाले अभ्यर्थी खासे परेशान हुए है। अभ्यर्थियों ने टाइम्स को बताया कि आठ बजे से लगातार कुछ देर में टिफिन आने की बात कही जा रही है लेकिन अभी तक कोई खोज खबर नहीं है। ऐसे में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे है। वहीं दुसरी और कस्बे में 15 से अधिक जगहों पर विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं द्वारा शानदार व्यवस्थाएं की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति सभागार में भोजन पैकेट के इंतजार में सो नहीं पा रहे है अभ्यर्थी।