Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार विवादों में रहने वाले टोल प्लाजा आडसर टोल प्लाजा पर शनिवार को फिर से हंगामा हुआ एवं आक्रोशित युवकों द्वारा प्लाजा में तोड़फोड कर दी गई। बताया जा रहा है कि गांव लिखमादेसर का एक युवक आडसर की और से अपने गांव जाने के लिए टोल पहुंचा था एवं यहां टोल देने के विवाद में युवक के साथ टोल कार्मियों ने मारपीट कर डाली। इस पर युवक ने अपने गांव फोन कर ग्रामीणों को जानकारी दी तो दुसरी गाडी में ग्रामीण मौके पर पहुंचें एवं युवक के साथ मारपीट करने से आक्रोशित होकर टोल प्लाजा पर तोड़फोड कर डाली। इस संबध में टोल इंजार्च प्रतापसिंह ने पुलिस थाना पहुंच कर लिखमादेसर निवासी पवन ज्याणी एवं उसके फोन के बाद टोल पहुंचे लिछमीराम, मदन, विजयपाल, राकेश व अन्य 2-3 के खिलाफ टोल पर तोड़फोड करने, रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए परिवाद पेश की है। वहीं दुसरी और टोलकर्मियों की मारपीट के शिकार युवक द्वारा भी टोलकर्मियों के खिलाफ थाने में परिवाद दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर के टोल प्लाजा पर युवक की पिटाई के बाद तोडफोड करते ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर के टोल प्लाजा पर युवक की पिटाई के बाद तोडफोड करते ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर के टोल प्लाजा पर युवक की पिटाई के बाद तोडफोड करते ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर के टोल प्लाजा पर युवक की पिटाई के बाद तोडफोड करते ग्रामीण।

विवादित टोल प्लाजा का कोई स्थाई समाधान क्यों नहीं.?

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विदित रहे कि आडसर टोल प्लाजा के शुरू होने से लेकर अभी तक लगातार विवाद जारी रहे है एवं आए दिन यहां कार्मिकों द्वारा लोगों के साथ दुरव्यवहार करने का मामला सामने आता है। यहां करीब एक माह पूर्व धरने, प्रदर्शन के बाद क्षेत्रिय विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में समझौता हुआ था जिसमें टोल के निकटवर्ती गांव आडसर, लिखमादेसर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, ठुकरियासर, सत्तासर, लालासर, मोमासर, उदासर के वाहनों से टोल वसुली नहीं करने की सहमती बनी थी। लेकिन टोल संचालकों द्वारा समझौते पर कुछ ही समय कायम रहा गया एवं करीब 15 दिन पहले इन गांवों से टोल वसुली पुन: शुरू कर दी गई। ऐसे में पिछले 15 दिनों से यहां तनाव व्याप्त था एवं लगातार विवाद की छिटपूट घटनाएं हो रही थी। प्रशासन द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने एवं टोल संचालकों द्वारा समझौते का उलंघ्घन करने से नहीं रोकने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को टोल पर एक युवक के साथ हुई मारपीट के बाद फूट पड़ा। सवाल यह है कि क्षेत्र में लगातार अशांति का कारण बन रहे इस टोल प्लाजा पर क्यों कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा।