Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2022। राज्य भर में मौसम विभाग में लू का अलर्ट जारी करते हुए घर से नहीं निकलने की सलाह दी है और श्रीडूंगरगढ़ में किसान जान की परवाह किए बिना दो दिन से कड़ी धूप में प्रदर्शन कर रहें है। इन किसानों ने आज कम बिजली नहीं लेने की घोषणा करते हुए 6 घण्टे कृषि कुओं पर बिजली देने की मांग कर रहें है। गांव ऊपनी के जीएसएस पर किसानों ने आज सुबह से शाम तक प्रर्दशन किया व नारेबाजी करते हुए जीएसएस को बंद करने की मांग की। किसानों ने कहा की चार घंटे बिजली देने का दावा फर्जी है और बिजली केवल दो से ढाई घंटे मिल रही है। किसानों ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस सप्लाई से बिजाई का कार्य संभव नहीं है और समय पर बिजाई नहीं हुई तो बाद में किसान बिजली का क्या करेंगे.? किसानों ने हरहाल 6 घण्टे बिजली देने की मांग की है। विभाग के जेईएन भी मौके पर पहुंचे तो सभी किसानों ने आक्रोश प्रकट करते हुए हस्ताक्षर कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कल भी प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। बता देवें किसानों ने सोमवार को भी दिनभर प्रर्दशन किया व आज भी दिन भर बिजली की मांग की। इस दौरान नारायणराम, पुर्णाराम, मोतीनाथ, मदनलाल, भागुनाथ, खेताराम, रामूराम, मुन्नीराम, भगवानाराम, रूघाराम, बीरबल, सांवरनाथ, ओमनाथ, दीपाराम, सुरजाराम, भंवरलाल, मोटाराम, गिरधारीना सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहें।