Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है और आज दिन दहाड़े चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। कस्बे के वसुन्धरा नगर निवासी पवन कुमार पुत्र आसाराम सुथार के घर चोर घुस गए। सुथार ने बताया कि वे यहां परिवार सहित रहते है और आज भतीजी के विवाह में भाग लेने बीकानेर गए थे। मकान पड़ौसी महावीर शर्मा को संभाल के लिए कह कर निकल गए और सुबह पौने ग्यारह बजे पड़ौसी शर्मा की पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि आपके घर के ताले टूट गए है। उन्होंने बताया कि जब वे बाहर निकली तो दो लड़के जिन्होंने लाल नीली शर्ट व काले रंग में सफेद धारी की शर्ट पहनी थी घर से एलईडी टीवी लेकर भाग रहें थे। महिला के शोर मचाने पर वे भाग गए। पवन ने घर पहुंच कर देखा तो 55 इंच एलईडी टीवी, पूजाघर में रखे 1230 रूपए, पत्नी का आधार कार्ड, स्वयं का ड्राईविंग लाइसेंस गायब मिला। पवन ने पुलिस को ईतला दी व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम गहनता से मामले की जांच कर रही है।