Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का शातिर बदमाश गांव सत्तासर निवासी बजरंगसिंह पुत्र भवानीसिंह राजपूत जिसने पिछले पांच सालों में तीन जिलों के 10 से ज्यादा थानाक्षेत्र में 25 से ज्यादा किसानों के साथ ठगी कर डाली, जो पिछले कई महिनों से फरार घोषित था वह अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। लूणकरणसर थाना पुलिस ने किसान से ट्रेक्टर ठगी के मामले में सात महिनों से वांछीत आरोपी को शनिवार रात को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बदमाश बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर आदि जिलों के श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, सरदारशहर, तारानगर, खाजुवाला सहित कई थाना क्षेत्र में भोले भाले किसानों को किश्तों पर खरीदे हुए ट्रेक्टर व अन्य चारपहिया वाहन साई देकर खरीद लेता एवं किश्तें स्वंय भरवाने का वायदा कर खरीद लेता एवं बाद में वाहन को खुर्द बुर्द कर गायब हो जाता। ऐसे में किसान व वाहन मालिक के नाम से किश्तें बाकी रह जाती एवं आए दिन इस प्रकार के मामले देखने को मिले। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी बदमाश 2020 से अभी तक इस प्रकार की 25 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं आरोपी के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी पूर्व में जानलेवा हमला, मारपीट आदि के मामले दर्ज थे।
यह टीम रही शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में दर्ज किसान के साथ ट्रैक्टर ठगी के मामले में आरोपी पिछले सात महिनों से फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने में हैडकांस्टेबल सुभाषचंद्र, कांस्टेबल पुनीत कुमार, गोपीचंद, विरेन्द्र कालेर एवं सुनील कुमार की टीम सक्रिय रही। विदित रहे कि कांस्टेबल पुनीत पूर्व में श्रीडूंगरगढ़ एवं शेरूणा थाने में, सीओ श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में पदस्थापित रहे एवं कई मामलों को खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

शेरूणा थाने के आगे बजाई डेक, दो ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाईवे पर सामान्यतया देखा जाता है कि कई ट्रेक्टर चालक, पिकअप चालक अपनी गाडियों के बाहर लाउड स्पीकर लगा कर तेज आवाज में गाने बजाते है एवं इस कारण कई बार उन्हें दूसरे वाहनों के हार्न आदि नहीं सुनते एवं दुर्घटनाएं हो जाती है। ऐसें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के शेरूणा थाना पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान छेड़ा हुआ है। शेरूणा थाने के हैडकांस्टेबल आवड़दान ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान थाने के आगे से गुजर रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को सार्वजनिक स्थल पर ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कार्रवाही में जामसर थाना क्षेत्र के गांव मेहरासर निवासी 31 वर्षीय जगदीश भोपा एवं सुरतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लधेर निवासी मुकेश भोपा को आरएनसी एक्ट में गिरफ्तार किया है व दोनो के डेक जब्त कर लिए गए है।