Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। रविवार को निकटवर्ती उपखंड रतनगढ़ में आयोजित प्रादेशिक साहित्यिक संगोष्ठी के अवसर पर साहित्यकार और लेखिका भगवती पारीक को अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान की श्रीडूंगरगढ़ इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रवादी लेखक और प्रधानाचार्य राजेडू डॉ रविंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि विभिन्न भारतीय भाषाओं में साहित्य सर्जन एवं नवोदित लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर साहित्य परिषद की इकाइयां गठित की जाती है, जिनके द्वारा भारतीयता और सनातन संस्कृति के विचारों को साहित्य में पुष्पित और पल्लवित किया जाता है। उपाध्याय ने बताया कि रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ विपिनचंद्र पाठक की उपस्थिति में अभा साहित्य परिषद राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ अन्नाराम शर्मा की अनुशंसा पर जोधपुर प्रांत अध्यक्ष डॉ अखिलानंद पाठक ने भगवती पारीक को श्रीडूंगरगढ़ इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। समारोह में रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, श्रमणि जयंत प्रज्ञा जी, सन्मति प्रज्ञा जी, जयपुर प्रांत के डॉ ओमप्रकाश भार्गव, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष इंद्रकुमार भंसाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा सहित राजस्थान के अनेक साहित्यकार उपस्थित शामिल हुए। राजकीय स्कूल, लिखमादेसर में हिंदी की व्याख्याता भगवती पारीक पिछले कई वर्षों से लेखन कार्य से जुड़ी हुई है। भगवती पारीक का श्रीडूंगरगढ़ इकाई अध्यक्ष बनने पर साहित्य परिषद के क्षेत्रीय, प्रांतीय और स्थानीय इकाई के सदस्यों ने ऊपरना ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया।