Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2025। 31 अगस्त की बरसात में एक नागरिक के हजारों रूपए पानी में बह गए और ये रूपए 20 दिन बाद आज सही मालिक तक पहुंच गए है। जयपुर पब्लिक स्कूल के स्टाफ में भंवरलाल माहीच ने रूपए लौटाकर स्कूल के बच्चों के सामने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। भंवरलाल आज सुबह अपने घर से दूध लेने के लिए निकले तो ताल मैदान के पास मिट्टी दबी उन्हें एक थैली मिली। थैली में 73,410 रूपए, दो मोबाईल और एक फायनेंस कंपनी के कागजात मिले। भंवरलाल ये थैली लेकर स्कूल पहुंचे। जेपीएस स्कूल स्टाफ के प्रयास से सही मालिक के बारे में जानकारी ली। मालिक ने थैली में सामान की सटीक जानकारी देकर अपने रूपए प्राप्त किए। रूपए के मालिक एक फाइनेंस के कार्मिक कालू बास निवासी संदीप पुत्र सीताराम गहलोत ने भंवरलाल व जेपीएस स्टाफ का आभार जताया। बच्चों ने भंवरलाल को तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाया। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष ईमानदारी के सद्गुण को देखा और संदीप ने आभार जताया तो बच्चों ने जमकर तालियां बजाई।
ये हुआ घटनाक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 31 अगस्त की शाम 5 बजे बाद श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 122 एमएम बरसात हुई और पूरा शहर जलमग्न हो गया। कई दीवारें गिरने, मकानों में पानी भरने के साथ खासा नुकसान हुआ। उसी दिन अपने घर लौट रहें फाइनेंस कंपनी के कार्मिक कालू बास निवासी संदीप पुत्र सीताराम गहलोत गणेश मंदिर के पास भरे पानी में फंस गए। उसी दौरान उनकी जेब से एक थैली निकल कर पानी में बह गई। वे घसीटते हुए बाइक को ले गए परंतु थैली कहीं खो गई। संदीप ने कहा कि पानी में रूपए भीग ना जाए इसलिए उन्होंने मोबाइल और रूपए एक थैली में डाल लिए। थैली खो जाने पर नुकसान की सोच कर सब्र कर लिया। परंतु आज 20 दिन बाद उन्हें में दो मोबाइल फोन और अपने पूरे रूपए मिल गए। संदीप ने प्रसन्नता जताते हुए जेपीएस परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस स्टाफ भंवरलाल ने लौटाए संदीप के हजारों रूपए व मोबाइल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मालिक ने रूपयों की सही गिनती व थैली के रखे सामान की पूरी जानकारी देने पर उन्हें सौंपा सामान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल की बालिकाओं ने तिलक कर शिक्षक को मुंह मीठा करवाया, जताया सभी ने आभार।