Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितम्बर 2025। गांव धीरदेसर चोटियान के पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया की गुरूवार रात को हुई हत्या के मामले में परिजनों ने उनके सगे भाई सहित भतीजों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने मेघराज चोटिया के छोटे भाई पूर्णाराम, भतीजे बलबीर एवं उसके भाईयों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत कुमार, सीआई जितेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंच गई है। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है व कुछ ही देर में डॉग स्कॉयड टीम भी पहुंचने वाली है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए है।
सोते हुए के सर में मारी कुल्हाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राथमिक सूचना के अनुसार मृतक पूर्व सरपंच मेघराज के साथ आरोपियों की गुरूवार शाम को वाद-विवाद भी हुआ था एवं उसके बाद मृतक अपने घर की चौकी पर चारपाई पर सो गया था। रात करीब 11-12 बजे आरोपी घर में घुसा एवं सोते हुए के सर में कुल्हाड़ी मार दी। कुल्हाड़ी मार कर आरोपी मौके से फरार हो गया। घर के अंदर सो रही मृतक की पत्नी रामीदेवी सुबह 6 बजे उठी व बाहर चौकी पर आई तो दृश्य देख कर बदहवास हो गई एवं ढाणी में रहने वाले अपने परिवारजनों को सूचना दी। उसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले भी दो-तीन बार मृतक के घर में अनाधिकृत रूप से घुसा था।
शराब ठेके के विरोध बढ़ गया आक्रोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व सरपंच की हत्या के बाद मौके पर एकत्र हुए गांव धीरदेसर चोटियान के ग्रामीणों में गांव में सरकार व प्रशासन द्वारा जबरन रखे गए ठेके के विरोध में आक्रोश और अधिक बढ़ गया है। गांव में शराबबंदी आंदोलन की अगुवाई कर रहें सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुंदर आर्य ने बताया कि गांव में शराब के नशे में यह सातवीं हत्या का प्रकरण सामने आया है। गावं के युवा शराब के नशे में खुद व अपने परिवार को बर्बाद कर रहे है। ग्रामीण शराब बंदी के खिलाफ धरना देकर साल भर से ज्यादा समय से बैठे है और ग्राम सभा में शराब बंदी प्रस्ताव को पारित भी कर चुके है। ग्रामीण न्यायालय की शरण भी ले चुके है एवं न्यायालय ने भी शराब बंदी के लिए मतदान करवाने के निर्देश प्रशासन को दे दिए है। लेकिन राजनैतिक दबाव में प्रशासन ग्रामीणों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है और अभी तक शराबबंदी के लिए मतदान संबधी कोई कदम नहीं उठा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पुलिस और ग्रामीण हुए एकत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोते हुए पूर्व सरपंच पर देर रात कुल्हाड़ी से किया हमला, सिर में मारी कुल्हाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस जुटा रही साक्ष्य, डॉग स्कॉवायड टीम को बुलाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए एकत्र, शराब ठेके के खिलाफ जताया आक्रोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुल्हाड़ी मार कर की पूर्व सरपंच की हत्या की।