Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2025। हाइवे पर स्थित सेसोमूं स्कूल में नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरूवार को संपन्न हुआ। स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की अनुप्रेरणा एवं प्राचार्य सुब्रत कुंडु के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। समारोह में हेड बॉय के रूप में कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग के हार्दिक सिंघी को तथा हेड गर्ल के रूप में कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग की छात्रा आस्था सोनी को चुना गया। इस अवसर पर स्कूल के चारों सदनों ‘एमरल्ड, रूबी, सैफायर और टोपाज’ से कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं हाउस प्रीफेक्ट भी चुने गए। सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बैज प्रदान कर पदभार सौंपा गया। सभी प्रतिनिधियों ने पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और कहा कि यह अवसर न केवल गौरव का है, बल्कि जिम्मेदारी का भी है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का असली अर्थ है—दूसरों के लिए उदाहरण बनना, मिलकर काम करना और हर परिस्थिति में संयम और अनुशासन बनाए रखना। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम अपने समर्पण और मेहनत से स्कूल का नाम रोशन करेगी और अपने साथियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेसोमूं मैनेजिंग कमेटी के सदस्य महावीर माली उपस्थित रहें। स्कूल का स्टाफ व सभी विद्यार्थी उत्साह के साथ समारोह में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेड बॉय हार्दिक सिंघी व हेड गर्ल आस्था सोनी ने ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी चारों हाऊस के कप्तान चुने गए सभी ने ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल के स्टाफ और सभी विद्यार्थी समारोह में शामिल हुए।