Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव बिग्गा में एक खातेदार ने आगे के करीब 10-15 खेतों का रास्ता बंद कर दिया, जिसे प्रशासन द्वारा गुरूवार को खुलवाया गया है। बिग्गाजी बाड़ी रोड से पश्चिम की ओर स्थित रोही बासी मारनोतान में स्थित बिग्गा निवासी संतोष देवी बजरंगलाल, संतोष देवी भागुराम, नोजा पुत्री चैनाराम, शंकरलाल पुत्र मालुराम, चंद्रप्रकाश पुत्र केशरीचंद, माणकराम पुत्र मालूराम व ईश्वरराम पुत्र मालूराम के खेतों का रास्ता इसी गांव के एक ग्रामीण ने अपने खेत में बंद कर दिया। उसने आम रास्ते पर कंटिली बाड़ लगा दी व ग्रामीणों के आग्रह पर नहीं माना। किसानों ने तहसीलदार कुलदीप मीणा से रास्ता खुलवाने की परिवाद दी। इस पर सातलेरा पटवारी हल्का लीला स्वामी ने मौके पर पहुंच कर रास्ता बंद करने वाले ग्रामीण परिवार से समझाईश की। स्वामी ने बताया कि इस मार्ग को 1988 में भी बंद किया गया था। परंतु तब ग्राम पंचायत में प्रस्ताव लेकर आपस में राजीनामा करवाया और 7 अगस्त 1988 में मार्ग खुलवा दिया गया था। अब पुन: रास्ता बंद करने पर स्वामी ने राजकीय नियमों के तहत 37 वर्षों से चल रहें इस रास्ते को खोलने की बात कही। इस पर परिवार ने बात मानी व समझाईश के बाद स्वयं ही रास्ता खोल दिया। पीड़ित परिवारों ने तहसीलदार कुलदीप मीणा, गिरदावर शंकरलाल जाखड़ व पटवारी लीला स्वामी का आभार जताया।